Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री को बताया नए भारत का शिल्पकार

मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री को बताया नए भारत का शिल्पकार

वाराणसी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वाराणसी आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुशी जताई है। गुरुवार को प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए शहर में आने के पहले मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को ‘शिल्पकार’ बता कर लिखा है, देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी में ‘नए भारत का शिल्पकार’ प्रधानमंत्री मोदी का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। वाराणसी में आपके द्वारा होने जा रहे लोक कल्याणकारी परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण से प्रदेश के चहुंमुखी विकास को एक नया विस्तार मिलेगा।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular