Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अवधूत भगवान राम आश्रम में पहुंचे,संतों ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अवधूत भगवान राम आश्रम में पहुंचे,संतों ने किया स्वागत

वाराणसी (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार शाम वाराणसी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पड़ाव स्थित अस्थाई हेलीपैड पर उतरा। यहां से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से अघोर पीठ श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम में आये।

आश्रम में मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित दो मंजिला अघोरेश्वर भगवान राम योग व प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र का लोकार्पण किया। इसके पहले आश्रम के पीठाधीश्वर बाबा गुरुपद संभव राम ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री अस्सी घाट पहुंचेंगे।

घाट से मुख्यमंत्री कश्मीरीगंज खोजवां स्थित जगदगुरु रामानंदाचार्य की जयंती समारोह पर आयोजित भागवत कथा में भाग लेंगे। इस दौरान स्वामी डॉ. राम कमल दास वेदांती से भी मुलाकात करेंगे। यहीं से मुख्यमंत्री बाबा विश्वनाथ के दरबार में जायेंगे। दर्शन पूजन के बाद वे संगीत कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन शुक्रवार को सुबह रविदास घाट पहुचेंगे, जहां वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़ेंगे। गंगा विलास क्रूज की रवानगी और टेंट सिटी के उद्घाटन कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वापस लखनऊ लौट जाएंगे।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular