Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता...

मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पर मुकदमा दर्ज

मऊ/लखनऊ(हि.स.)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय के खिलाफ करणी सेना ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। 

यह मुकदमा सराय लखंसी थाना में दर्ज हुआ है।  करणी सेना सेना के मुताबिक, दो दिसम्बर को जनपद में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय ने मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी की थी। उन्होंने अपने शब्दों में मुख्यमंत्री को गुंडा कहने के साथ ही जिले के अधिकारियों को सुधारने का चेतावनी दिया था। इस मामले की जानकारी होने पर करणी सेना ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय का विरोध करते हुए पुतला दहन किया था। इसके बाद ही उन्होंने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई को लेकर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। 

इस प्रकरण में क्षेत्राधिकारी नगर नरेश कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि करणी सेना की ओर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा मुख्यमंत्री को अभद्र भाषा का प्रयोग करने के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए मुकदमा दर्ज करने को कहा था। इसके आधार पर सराय लखंसी थाने में अभियोग पंजीकृत किया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular