Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री ने विधान परिषद उपचुनाव में किया मतदान

मुख्यमंत्री ने विधान परिषद उपचुनाव में किया मतदान

– उत्तर प्रदेश की दो सीटों पर हो रहा उपचुनाव, मतदान जारी

– लक्ष्मण आचार्य के राज्यपाल बनने और बनवारी लाल दोहरे के निधन पर खाली हुई सीट पर मतदान

लखनऊ(हि. स.)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के उपचुनाव के दौरान सोमवार को मतदान शुरू हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह लगभग 09 बजे ही विधान भवन पहुंचकर वोट डाला। लक्ष्मण आचार्य के सिक्किम के राज्यपाल बनने और बनवारी लाल दोहरे के निधन पर खाली हुई दोनों सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। शाम 04 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद सोमवार को ही मतगणना होगी। शाम को करीब छह बजे तक परिणाम आने की उम्मीद है।

भाजपा ने मानवेन्द्र सिंह और पद्मसेन चौधरी को बनाया है उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव में मानवेंद्र सिंह और पद्मसेन चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। दोनों वर्तमान में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। लक्ष्मण आचार्य का कार्यकाल 2027 व बनवारी लाल का कार्यकाल 2028 तक था। वहीं समाजवादी पार्टी ने रामजतन राजभर और रामकमल निर्मल को उम्मीदवार घोषित किया है। संख्या बल के आधार पर इन दोनों ही सीटों पर भाजपा की जीत लगभग पक्की मानी जा रही है।

दिलीप शुक्ल/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular