Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री ने किया पेंशन का ऑनलाइन हस्तांतरण

मुख्यमंत्री ने किया पेंशन का ऑनलाइन हस्तांतरण

मेरठ (हि.स.)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के बैंक खाते में पेंशन का ऑनलाइन हस्तांतरण किया गया। मेरठ एनआईसी में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए जबकि पुलिस लाइन में आईजी ने महिला पुलिसकर्मियों के लिए नवनिर्मित हॉस्टल का लोकार्पण किया।

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के बैंक खाते में पेंशन हस्तांतरित की। प्रदेश के 98.284 लाख लाभार्थियों को उनके बैंक खाते में 2955.36 लाख रुपए की पेंशन राशि ऑनलाइन हस्तांतरित की गई। इनमें से 56 लाख वृद्ध, 31 लाख निराश्रित महिला, 11.17 लाख दिव्यांग और 11 हजार 400 कुष्ठ रोगी शामिल है। एनआईसी मेरठ में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए। इस दौरान लखनऊ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी मुश्ताक अहमद, जिला प्रोबेशन अधिकारी अजित कुमार आदि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन मेरठ में 169.05 लाख रुपए की लागत से निर्मित हॉस्टल का लोकार्पण पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने किया। यह हॉस्टल 48 महिला पुलिस आरक्षियों के लिए बनाया गया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी के. बालाजी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी आदि उपस्थित रहे।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular