Saturday, February 14, 2026
Homeराष्ट्रीयमीडिया में फिर से काम शुरू करने के लिए सरकार ने जारी...

मीडिया में फिर से काम शुरू करने के लिए सरकार ने जारी की एसओपी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मीडिया और फ़िल्म जगत में फिर से काम शुरू करने के लिए एक विस्तृत स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) जारी किया है। इसके तहत कार्य स्थानों पर उचित दूरी, स्वच्छता, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षात्मक उपकरणों के लिए प्रावधान सहित तमाम उपाय शामिल हैं। 
सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेडकर ने बताया कि मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री में कार्य करते समय या फिर शूटिंग के समय कुछ बातों का एहतियात बरतना जरूरी है। कोरोना संक्रमण के चलते ये एसओपी जारी की गई है। एसओपी के अनुसार, शूट स्थानों और अन्य कार्य स्थानों पर पर्याप्त उचित दूरी को सुनिश्चित करना है। साथ ही इसमें उचित स्वच्छता, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षात्मक उपकरणों के लिए प्रावधान सहित उपाय शामिल हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular