Friday, April 3, 2026
Homeमनोरंजनमालदीव में वेकेशन इंजॉय कर रहीं मौनी रॉय ने शेयर की दिलकश...

मालदीव में वेकेशन इंजॉय कर रहीं मौनी रॉय ने शेयर की दिलकश तस्वीरें

फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज के बाद मौनी रॉय इन दिनों मालदीव में वेकेशंस इंजॉय कर रही हैं। मौनी रॉय ने इस वेकेशन की कुछ दिलकश तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की हैं, जिनमें वह पिंक कलर की शार्ट ड्रेस में बीच पर पोज देती नजर आ रही हैं।

मौनी की इन तस्वीरों पर फैंस के साथ -साथ सेलेब्स भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-‘सो ब्यूटीफुल!’ वहीं सोफी चौधरी ने दिल वाली इमोजी बना कर प्रतिक्रिया दी है।

मौनी रॉय की फिल्म ब्रह्मास्त्र इसी महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा जा रहा है। टेलीविजन जगत से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक का कामयाब सफर करने वाली मौनी रॉय जल्द ही फिल्म माया जाल में अभिनय करती नजर आएंगी ।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular