Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमाफिया अतीक की पच्चीस करोड़ की सम्पत्ति जब्त, अन्य की जांच जारी

माफिया अतीक की पच्चीस करोड़ की सम्पत्ति जब्त, अन्य की जांच जारी

प्रयागराज। भूमाफिया अतीक अहमद की अब तक 25 करोड़ की सम्पत्ति पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने जब्त किया है। शहर के खुल्दाबाद में दो सम्पत्तियों की कुर्की गुरुवार सुबह से जारी है।
अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गैगेस्टर एक्ट के तहत माफिया अतीक अहमद की सात अंचल सम्पत्तियों को कुर्क करने के लिए जिला अधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने निर्देश दिया था। बुधवार को धूमनगंज के ओम प्रकाश सभासद नगर एवं कालिंदीपुरम में मौजूद फ्लैट और मकान जिसकी लगभग ढाई करोड़ रुपए, खुल्दाबाद में दो मकान कीमत ढाई करोड़ एवं सिविल लाइंस में 20 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क की गई। 
गुरुवार की सुबह खुल्दाबाद में दो प्रापर्टी कुर्क करने की कार्रवाई जारी है। मौके पर धूमनगंज, सिविल लाइंस, करेली एवं खुल्दाबाद थाने की पुलिस बल मौजूद है। गौरतलब है कि नगर निगम एवं प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने कुल 37 अंचल सम्पत्तियां चिन्हित करने में कामयाब हुए हैं। अन्य सम्पत्तियों की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular