Saturday, March 7, 2026
Homeमनोरंजनमानसा वाराणसी ने जीता फेमिना मिस इंडिया 2020 का खिताब

मानसा वाराणसी ने जीता फेमिना मिस इंडिया 2020 का खिताब

मनोरंजन डेस्क

मुंबई। फेमिना मिस इंडिया द्वारा कल देर रात इंस्टाग्राम अकाउंट से वीएलसीसी टॉप थ्री विनर्स का ऐलान किया गया। 23 वर्षीय मानसा वाराणसी ने टस्ब्ब् फेमिना मिस इंडिया 2020 का खिताब जीत लिया है। जीत के साथ ही सोशल मीडिया पर मानसा की तस्वीरें वायरल होना शुरू हो गई हैं। बता दें कि फेमिना मिस इंडिया 2020 के ग्रांड फिनाले में तेलंगाना की मानसा ने मिस इंडिया के खिताब पर कब्जा किया तो वहीं मान्या सिंह और मनिका शियोकांड फर्स्ट व सेकेंड रनर अप रहीं। वहीं बात टॉप 5 की करें तो इस लिस्ट में खुशी मिश्रा, मान्या सिंह, मानसा, रति हुलजी और मनिका शेओकांड का नाम शामिल रहा। लेकिन मानसा ने सभी को मात देकर क्राउन जीता।
याद दिला दें कि फेमिना मिस इंडिया 2020 के ग्रांड फिनाले का आयोजन मुंबई में हुआ था। इस इवेंट में वाणी कपूर, चित्रांगदा सिंह, नेहा धूपिया, अपारशक्ति खुराना और पुलकित सम्राट सहित कई अन्य सितारे शामिल हुए थे। एक ओर वाणी जहां इस रात की स्टार परफॉर्मर रहीं तो वहीं दूसरी ओर पुलकित सम्राट और चित्रांगदा सिंह इस फिनाले इवेंट के पैनलिस्ट रहे।

यह भी पढें : स्कार्पियो व कार की टक्कर में तीन दोस्तों की मौत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular