Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहिला हाॅकी चैम्पियनशिप के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने किया रोमांचक प्रदर्शन

महिला हाॅकी चैम्पियनशिप के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने किया रोमांचक प्रदर्शन

झांसी (हि.स.)। खेल विभाग के संयोजन में हाॅकी इण्डिया नई दिल्ली के निर्धारित कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला प्रशासन एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय के संयुक्त समन्वय में मेजर ध्यानचन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम में 21 से 30 अक्टूबर तक 11वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हाॅकी चैम्पियनशिप-2021 आयोजन किया जा रहा है।

चैम्पियनशिप के तीसरे दिन मुख्य अतिथि अपर नगर आयुक्त शादाब असलम एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी जगदीश राम गौतम व कोषाध्यक्ष उप्र हाॅकी व सेवानिवृत्त क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती निशा मिश्रा का सर्वप्रथम क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर व सुबोध खाण्डेकर सचिव झांसी हाॅकी द्वारा बुके एवं उप क्रीड़ा अधिकारी राममिलन आगरा व रंजीत राज लखनऊ, सुनीता तिवारी खेल अध्यापिका द्वारा माल्यार्पण का अभिवादन किया। कार्यक्रमोपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा असम हाॅकी एवं हाॅकी जम्मू एण्ड कश्मीर टीम के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुये उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

आज खेले गए मैचों के परिणाम

शनिवार को खेले गए मैचों में हाॅकी झारखण्ड एवं हाॅकी राजस्थान के मध्य खेले गये मैच में हाॅकी झारखण्ड 06-02 गोल से विजयी रही। दिल्ली हाॅकी एवं हाॅकी अण्डमान एण्ड निकोबार के मध्य खेले गये मैच में हाॅकी दिल्ली 21-00 गोल से विजयी रही। हाॅकी कर्नाटक एंव हाॅकी यूनिट आफ तमिलनाडू के मध्य खेले गये मैच हाॅकी कर्नाटक 01-00 गोल से विजयी रही। तेलंगाना हाॅकी एवं त्रिपुरा हाॅकी के मध्य खेले गये मैच में त्रिपुरा हाॅकी 08-00 गोल से विजयी रही। उत्तर प्रदेश हाॅकी एवं केरल हाॅकी के मध्य खेले गये मैच में दोनों ही टीमें 01-01 गोल से बराबरी पर रही। असम हाॅकी एवं हाॅकी जम्मू एण्ड कश्मीर के मध्य खेले गये मैच में असम हाॅकी 06-01 गोल से विजयी रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular