Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहिला के साथ दुष्कर्म की घटना, जांच में जुटी पुलिस

महिला के साथ दुष्कर्म की घटना, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा (हि.स.)।राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-20 थाना अंतर्गत एक गांव में रहने वाली विधवा महिला के साथ सोकवार को चार लोगों ने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।  पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि सेक्टर -20 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पड़ोस में रहने वाले चारा लोग विपिन, अवधेश, प्रमोद तथा राहुल नाम के व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थीं। वहीं सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के ही सेक्टर-8 में रहने वाली एक महिला ने सनी अहमद नामक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने अहमद के परिजनों से शादी की बात की तो, उसके परिवार के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। शुक्ला ने दोनो मामले में घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। 
 

RELATED ARTICLES

Most Popular