Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहिलाओं के हित में हुए कार्यों का पत्रक बांटेगी भाजपा

महिलाओं के हित में हुए कार्यों का पत्रक बांटेगी भाजपा

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार के महिला हितों के लिए हुए कार्यों के सआबंध में प्रदेश भर में पत्रक बांटेगी। भाजपा महिला मोर्चा की गुरुवार को हुई आनलाइन बैठक में इस अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी है। वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने की।

आगामी कार्य योजनाओं पर अपने विचार रखते हुए अध्यक्ष ने कहा कि 20 से 30 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान, जनसम्पर्क व पत्रक वितरण के माध्यम से सरकार द्वारा महिलाओं के हितों में किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य प्रारम्भ किया है। मोदी सरकार ने बेटियों के नेतृत्व को बल प्रदान किया है। भाजपा मानती है कि भारत का नवनिर्माण नारी सशक्तिकरण के बुनियाद पर ही सम्भव है। नारी सम्मान में मोदी सरकार ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या- सुमंगला, सुकन्या-समृद्धि सहित कई योजनाओं का सफल संचालन किया है। यह किसी उपलब्धि से कम नहीं है। इसके साथ ही 100 करोड़ भारतीयों का वैक्सिनेशन पूर्ण होने पर खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री को महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर महिला मोर्चा के प्रदेश प्रभारी विजय बहादुर पाठक, सह प्रभारी अंजुला माहौर, कार्यक्रम की संचालिका प्रदेश महामंत्री रश्मि रावल, उषा मौर्य व डॉ कीर्तिका अग्रवाल समेत प्रदेश पदाधिकारी व प्रदेश कार्यसमिति की महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular