Thursday, April 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनीति और नियत शुद्ध हो तो हर लक्ष्य प्राप्त : महानगर अध्यक्ष

नीति और नियत शुद्ध हो तो हर लक्ष्य प्राप्त : महानगर अध्यक्ष

भाजपाइयों ने स्वास्थ्य कर्मियों का किया अभिनंदन

प्रयागराज (हि.स.)। जब नीति और नियति दोनों शुद्ध होती है तो हर लक्ष्य की प्राप्ति होती है। जिसे देश के वैज्ञानिकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने आज सिद्ध कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं देश के वैज्ञानिकों की कर्तव्यनिष्ठा और स्वास्थ्य कर्मियों के कर्मठता के कारण आज भारत कोविड वैक्सीनेशन का 100 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त कर पाया है। इसके लिए आज पूरा देश उनके प्रति आभार प्रकट करता है।

उक्त विचार भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कोविड वैक्सीनेशन 100 करोड़ का लक्ष्य पूर्ण होने पर गुरूवार को धरिकार बस्ती कीडगंज स्थित जिला स्वास्थ नगरीय केंद्र स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पर स्वास्थ्य कर्मियों, आशा बहुओं को मिठाई खिलाकर एवं माला पहनाकर उनका अभिनंदन करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा और भाजपा सरकार की नीति देश और समाज के हित में होती है। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ अन्य विपक्षी दल के कार्यकर्ता कोरोना काल में घर में बैठे रहे, वहीं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन के मूल मंत्र को लेकर शुद्ध मन से राष्ट्र और समाज की सेवा करने का कार्य किया। जिसके कारण आज हम वैश्विक महामारी कोरोना का परास्त करने में हम सफल हुए हैं।

भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर चौक मंडल द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी बहादुरगंज एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर, मुट्ठीगंज मंडल द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियाबाद में एवं अन्य मंडलों के क्षेत्र में स्थित कोविड-वैक्सीनेशन सेंटर में स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया। अभिनंदन करने वालों में राजू पाठक, राजेश केसरवानी, गिरीजेश मिश्रा, विवेक अग्रवाल, मनोज मिश्रा, दिनेश विश्वकर्मा, किशोरी लाल जायसवाल, मुकेश लारा, हिमालय सोनकर, आभा भारती, अजय अग्रहरि, कुलदीप कुमार, राजू बच्चा, सुनीता चोपड़ा, लता उपाध्याय, अमित गुप्ता, सुमित वैश्य, मधुसूदन निषाद, परमानंद वर्मा, हशमतुल्लाह एवं महानगर एवं मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular