लखनऊ(हि.स.)। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रतिनिधि मंडल के महिलाओं से जुड़ी मांगों पर विधायी एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार हर स्थिति में महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा एवं सामाजिक भागीदारी के लिए तत्पर है।
कहा कि प्रदेश में किसी भी महिला को न्याय मिलने में कोई दिक्कत न आए , इसके लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है। कहीं कोई महिला अपने को असुरक्षित न समझे। सरकार महिलाओं की सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तमाम योजनाओं पर कार्य कर रही है। साथ ही महिलाओं की शिक्षा और सुरक्षा के लिए कई कदम उठाये गये हैं।
कहा कि महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी बढ़ी है। अभी प्रदेश में रोजगार की व्यवस्था देते हुए भी सरकार ने महिलाओं का ध्यान रखा है। रोजगार के क्षेत्र में महिलाओं की शत प्रतिशत उपस्थिति से उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने की सरकार की योजना है।
इससे पहले मांगों को रखते हुए हिंदू महासभा की प्रदेश सह संयोजक दिव्या शुक्ला ने अपनी मांगों को रखते हुए कहा कि अभी भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों की महिलाएं न सिर्फ असुरक्षित महसूस कर रही हैं बल्कि चहारदीवारी के अन्दर कैद होकर रह गई हैं। परिणामस्वरूप न तो वह शिक्षा ग्रहण पा रही हैं और न ही बाहर निकल कर कदम से कदम मिला पा रही हैं।
