Wednesday, February 11, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में लग सकता है 21 दिनों का लॉकडाउन

महाराष्ट्र में लग सकता है 21 दिनों का लॉकडाउन

उद्धव की मीटिंग में सहमति, कल फिर होगी बैठक

राज्य डेस्क

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण से निपटने को लेकर हुई बैठक में लॉकडाउन को लेकर सहमति बनती दिख रही है। ऐसे में लॉकडाउन लगना तय माना जा रहा है, लेकिन यह कब से कब तक लगेगा, इस पर फैसला नहीं हुआ है। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री असलम शेख ने सीएम उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई मीटिंग के बाद कहा कि सभी लोग लॉकडाउन लगाने के पक्ष में थे। असलम शेख ने कहा कि मीटिंग में हर किसी की राय थी कि लॉकडाउन लगाया जाना चाहिए। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल और नियमों को लेकर बातचीत नहीं हो पाई है। अब एक बार फिर से कल मीटिंग होगी, जिसमें फैसला लिया जाएगा। असलम शेख ने कहा कि मीटिंग में कुछ लोगों की राय थी कि 2 सप्ताह का लॉकडाउन राज्य में लगाया जाना चाहिए। वहीं कुछ लोगों की राय थी कि सूबे में 3 सप्ताह तक का लॉकडाउन होना चाहिए। लेकिन अभी सहमति नहीं बन सकी है और कल एक बार फिर से मीटिंग के बाद फैसला होगा। कैबिनेट की मीटिंग से पहले सीएम उद्धव ठाकरे ने टास्क फोर्स के साथ मीटिंग की और हालात का जायजा लिया था। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई इस मीटिंग में स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे भी शामिल थे। इसके अलावा टास्क फोर्स के चीफ डॉ. संजय ओक ने भी बैठक में हिस्सा लिया।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular