Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहत्वपूर्ण स्थलों पर ड्यूटी कर होमगार्ड दे रहे सराहनीय योगदान : धर्मवीर...

महत्वपूर्ण स्थलों पर ड्यूटी कर होमगार्ड दे रहे सराहनीय योगदान : धर्मवीर प्रजापति

-मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने किया नवनिर्मित भवन का उद्घाटन

हरदोई(हि. स.) । कारागार, होमगार्ड राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने शनिवार को जिला होमगार्ड्स कार्यालय के नवनिर्मित भवन का उदघाटन किया। इस दौरान डीजी होमगार्डस विजय कुमार मौर्य के अलावा स्थानीय जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यालय पहुंचने पर मंत्री का स्वागत जिला कमांडेंट होमगार्ड्स मनोज कुमार ने किया । इससे पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद शिलापट का अनावरण कर कार्यालय का लोकार्पण किया। कार्यालय परिसर में मंत्री ने पौधरोपण किया।

इस दौरान उन्होंने कार्यालय भवन की साज-सज्जा, व्यवस्था, प्रशासनिक भवन की सुन्दरता की प्रशंसा की। उन्होंने जनपद में अवैतनिक अधिकारियों, होमगार्ड्स, स्वयंसेवकों एवं अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा की। साथ ही होमगार्ड जवानों का मनेबल बढ़ाया।

महत्वपूर्ण स्थलों में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे जवानों द्वारा निरंतर सराहनीय योगदान दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार होमगार्ड, स्वयंसेवकों से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं के निराकरण के लिए कृत संकल्प है। इस अवसर पर उनके द्वारा अपने हाथों से भंडारा, प्रसाद वितरित किया गया।

मंत्री जी ने तिरगां यात्रा को सफल आयोजन के लिए तीन अधिकारियों, कर्मचारियों को और छह अधिकारियों एवं कर्मचारियों को को अमृत सरोवर के अवसर पर मित्र सम्मान अवार्ड प्रदान किया।

अम्बरीष

RELATED ARTICLES

Most Popular