Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहंगाई ,बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगी बिजली पर नहीं बोलते भाजपाई : ओपी राजभर

महंगाई ,बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगी बिजली पर नहीं बोलते भाजपाई : ओपी राजभर

वाराणसी(हि.स.)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। राजभर ने कहा कि भाजपा नेता नफरत फैलाने वाले मुद्दों पर उछड़-उछड़ कर बोलते हैं, जब महंगाई ,बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, जातिवार जनगणना, महंगी शिक्षा, महंगी बिजली, न्याय समिति की रिपोर्ट पर होती है तो भागने लगते हैं।

ओम प्रकाश राजभर ने दो ट्वीट कर कहा कि जनहित के मुद्दे पर भागने वालों को यूपी की जनता भगा के ही दम लेगी। राजभर ने कहा कि भाजपाइयों से डीजल-पेट्रोल, गैस सिलेंडर, सरसों तेल, दाल, खाद, बढ़ती मंहगाई पर सवाल पूछते ही हिन्दू मुसलमान के मुद्दे पर बोलने लग रहे हैं। उत्तर प्रदेश की जनता इस इनका हिन्दू-मुस्लिम की नफरत वाली राजनीति हमेशा के लिए खत्म कर देगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular