Thursday, April 2, 2026
Homeराज्यमशहूर कार्टूनिस्ट नारायण की हालत स्थिर, 20 दिन से अस्पताल में हैं...

मशहूर कार्टूनिस्ट नारायण की हालत स्थिर, 20 दिन से अस्पताल में हैं भर्ती

कोलकाता (हि.स.)। मशहूर कार्टूनिस्ट नारायण देबनाथ पिछले बीस दिन से यहां के मिंटो पार्क के पास एक नर्सिंग होम में भर्ती हैं। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी निगरानी कर रही है। कार्टूनिस्ट देबनाथ के स्वास्थ्य में सुधार न होने से डॉक्टर भी चिंतित हैं।

बताया गया है कि कार्टूनिस्ट देबनाथ 24 दिसंबर से कोलकाता के मिंटो पार्क के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उनके रक्त में सोडियम और पोटेशियम का स्तर लगातार बढ़-घट रहा है। इसके चलते उन्हें खून देना पड़ रहा है। साथ ही उन्हें सांस लेने में भी समस्या हो रही है। 96 वर्षीय नारायण देबनाथ अन्य उम्रजनित बीमारियों से भी पीड़ित हैं। नतीजतन, डॉक्टर भी उसकी शारीरिक स्थिति को लेकर चिंतित हैं।

राज्य सरकार ने पहले ही पद्मश्री पुरस्कृत कार्टूनिस्ट नारायण देबनाथ के इलाज की जिम्मेदारी ली थी। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी निगरानी रही है। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने दिसंबर महीने में नारायण देबनाथ से मुलाकात की थी और उनके इलाज के लिए खर्च वहन करने का आश्वासन दिया।

सुगंधी

RELATED ARTICLES

Most Popular