Sunday, April 12, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : एक्ट्रेस श्रिया सरन ने अपनी ग्लैमरस फोटो की शेयर, फैंस...

मनोरंजन : एक्ट्रेस श्रिया सरन ने अपनी ग्लैमरस फोटो की शेयर, फैंस को आई पसंद


मुंबई । साउथ इंडियन ब्यूटी श्रिया सरन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी बोल्ड एंड ब्यूटीफुल फोटोज पोस्ट करती हैं जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। हाल ही में श्रिया सरन ने अपनी एक बेहद ग्लैमरस फोटो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिसमें वो पिंक बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। बिकिनी के ऊपर उन्होंने एक गोल्ड रंग का फिश नेट टॉप पहना है जो उनके ग्लैमर को और निखार रहा है। एक्ट्रेस ने इस फोटो के साथ कैप्शन में अपने पति की बीच पर चलने को लेकर कनवर्सेशन को लिखा। श्रिया ने लिखा, “एंड्रे कोषचीव कहते हैं, बेब चलो बीच पर चलते हैं जहां हम कुछ हल्का, हवादार और कैजुअल पहन सकें। मैं कहती हूं- बिल्कुल, सिंपल और कैजुअल।” इसका मतलब की वो खुब पर व्यंग करते हुए अपने फैंस को बता रही हैं कि उनका सिंपल और कैजुअल लुक भी इतना ग्लैमरस होता है। श्रिया की इस हॉट फोटो को लाखों लोगों ने लाइक किया है और सभी उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
बता दें कि बीते रविवार को श्रिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक छोटा सा वीडियो पोस्ट किया जिसमें उनके घर के सामान पैक होते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके पति और कुछ दोस्त सामानों को पैक कर रहे हैं। श्रिया ने इस वीडियो के साथा लिखा- “भारत मूव कर रही हूं। परिवार के लोगों को मिस कर रही हूं। नमस्ते, बाय-बाय!” जब से श्रिया ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है, तब से उनके फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। श्रिया साउथ इंडिया की दिग्गज एक्ट्रेस हैं और लोगों के लिए ये बहुत खुशी की बात है कि वो भारत लौट रही हैं। वो शादी के बाद अपने पति के साथ बार्सिलोना शिफ्ट हो गई थीं। इससे पहले श्रिया अपने इंस्टाग्राम पर पति के साथ विदेश की ढेर सारी फोटोज पोस्ट करती रहती हैं जिसमें दोनों का ग्लैमरस लुक नजर आता है। श्रिया और उनके पति एंड्रे एक दूसरे से मालदीव में मिले थे जहां उन्हें प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली।

RELATED ARTICLES

Most Popular