Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमथुरा : सात फेरे लेने से पूर्व दुल्हन पहुंची मतदान करने, लोकतंत्र...

मथुरा : सात फेरे लेने से पूर्व दुल्हन पहुंची मतदान करने, लोकतंत्र के प्रति आदर देख सभी हुए हैरान

मथुरा (हि.स.)। मंगलवार को मथुरा जिले में एमएलसी चुनावों को लेकर लोगों ने जहां अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं बलदेव कस्बे में मतदान करने पहुंची दुल्हन के हाथों में मेहंदी लगी थी। घर में रिश्तेदारों के चहलपहल के बीच शादी की खुशी मनाई जा रही थी, तभी युवती अपने मां और पिता के साथ मंगलवार रात्रि सात फेरे लेने से पहले मतदान केन्द्र वोट डालने के लिए पहुंच गई। युवती की लोकतंत्र के प्रति इस आदर को देख मतदान केन्द्र पर मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। 

एक दिसंबर को बल्देव के समीप कचनाऊ गांव निवासी प्राची सिंह पुत्री देवेंद्र सिंह परिहार की शादी बलदेव में हो रही है। घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही है। प्राची के हाथों में हल्दी और मेहंदी लगी है। घर में शादी की रस्म निभाई जा रही हैं। इसी बीच प्राची अपने पिता देवेन्द्र सिंह परिवार और मां राजवती के साथ बलदेव स्थित मतदान केन्द्र पर वोट डालने आई। प्राची को देख मतदान केन्द्र पर मौजूद सभी अधिकारी, कर्मचारी और वोटर भी अचंभित हो गए और उसकी बल्देव क्षेत्र में चचाएं होने लगी। 
दुल्हन प्राची सिंह ने बताया कि देश के लिए वोट डालना अति आवश्यक है। प्रत्येक नागरिक को पहले मतदान फिर कोई काम करना चाहिए। आज की शादी भी है। वह आज शाम को है शादी के जरूरी कार्य छोड़कर पहले वोट डालने आई हूं। मैंने अपना वोट स्नातक खण्ड के पद के लिए डाला है जबकि मेरे पिता ने शिक्षक खण्ड में डाला है। और मेरी मां ने भी स्नातक खण्ड में वोट दिया है। युवती के पिता ने बताया कि मतदान करना उनका पहला हक है जिसका वे पूरा प्रयोग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular