Wednesday, April 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमथुरा में भव्य श्रीकृष्ण मन्दिर के लिए समाजवादी खुलकर सामने आये :...

मथुरा में भव्य श्रीकृष्ण मन्दिर के लिए समाजवादी खुलकर सामने आये : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ (हि. स.)। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और लोक निर्माण विभाग के मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक वीडियो जारी कर कहा कि मथुरा में भव्य श्रीकृष्ण मन्दिर के लिए समाजवादी लोग खुलकर सामने आये। चुनावी हिन्दू ना बने।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भगवान राम का नाम लेने पर खुद को भगवान श्रीकृष्ण के वंशज बताने वाले समाजवादी पार्टी के लोगों को अब खुलकर सामने आना ही चाहिए और मथुरा में भव्य श्री कृष्ण मंदिर का स्वागत भी करना चाहिए।

कहा कि काशी में बाबा विश्वनाथ का भव्य मंदिर निर्माण हो चुका है और आगे मथुरा में भव्य मंदिर निर्माण की तैयारी है। हम अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं और जल्द ही मथुरा में भव्य मंदिर के निर्माण कार्य की शुरुआत होगी।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular