लखनऊ (हि.स.)। मथुरा के महापौर विनोद अग्रवाल अपने जनपद में खारे पानी की समस्या को लेकर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह से मिले। महापौर विनोद अग्रवाल ने मथुरा के लोगों की पीड़ा को जलशक्ति मंत्री को कहकर सुनाया। इस पर जलशक्ति मंत्री ने महापौर से इसका समाधान पूछा तो उनकी ओर से समाधान कार्य बताया गया।
लखनऊ में सिंचाई व जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के कार्यालय में कान्हा की नगरी मथुरा के महापौर विनोद अग्रवाल अपने जनपद के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। उन्होंने अपनी बातों को रखते हुए कहा कि मथुरा शहर के विकास में मूल आवश्कता पेयजल की है। जनपद में खारे पानी को पीने पर मजबूर जनपदवासियों को 50 डस्क् अतिरिक्त गंगाजल की समुचित व्यवस्था हो जाये, तो बहुत हद तक राहत हो जायेगी।
उन्होंने कहा कि मथुरा जनपद अपने प्राचीनता के लिए जाना जाता है। यहां दूसरे देश, प्रदेश से भी लोगों का पहुंचना होता है। जनपद में नगर निगम अच्छा कार्य कर रहा है और गंगाजल के डस्क् की व्यवस्था से जनमानस को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की जा सकेगी। इससे बड़ा आबादी क्षेत्र प्रभावित होगा।
इस वार्ता के बाद जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने मथुरा के महापौर विनोद अग्रवाल को पूर्ण आश्वासन दिया गया है कि जल्द मथुरा नगर निगम को खारे पानी की समस्या दूर होगी। इस कार्य के लिए जल जीवन मिशन, जल निगम या जिस भी अधिकारी की आवश्कता होगी, उसे लगाया जायेगा।
शरद/मोहित
