Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमथुरा : डीपीआरओ ने कोविड—19 नियमों की उड़ाई धज्जियां, वीडियो वायरल

मथुरा : डीपीआरओ ने कोविड—19 नियमों की उड़ाई धज्जियां, वीडियो वायरल

मथुरा (हि.स.)। जिले में जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा जन्मदिन पार्टी में जमकर कोविड-19 के नियमों की धज्जियां उड़ाने का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने स्वयं ही कोरोना के नियमों की अनदेखी की और बधाई देने वालों को भी नहीं टोका। जब उच्चाधिकारी ही ऐसा करेंगे तो निचले स्तर के कर्मचारी क्या करेंगे।
विदित रहे कि मथुरा के डीपीआरओ प्रीतम सिंह ने अपना जन्मदिन सरकारी कार्यालय में ही मनाया। उनका जन्मदिन मनाने के लिए कई पंचायत सचिव, एडीओ समेत अन्य कर्मचारी उनके कार्यालय में पहुंचे। उनमें से एक भी व्यक्ति न तो मास्क लगाए हुए था और न हीं किसी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। 
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार वायरल हो गया। जिसमें जिम्मेदार पद पर रहते हुए डीपीआरओ द्वारा कोरोना संक्रमण के मामले में लापरवाही की गई। लोगों का कहना है कि जब अधिकारी ही कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय नहीं करेंगे तो किस तरह अन्य लोगों को कोविड-19 से बचाव की जानकारी दी जा सकेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular