Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमथुरा के अजय सात सालों से जन्मभूमि के गुलाल को बाइक से...

मथुरा के अजय सात सालों से जन्मभूमि के गुलाल को बाइक से ले जाते है बद्रीनाथ बाबा की चरणों में

मथुरा (हि.स.)। सब जग होली ब्रज में हौरा, ब्रज की होली देखने आए भोले नाथ…की कहावत पूरी दुनिया को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां इंसान तो क्या देवता भी ब्रज के रंग और गुलाल से होली खेलने के लिए लालायित होते है। मथुरा के एक भक्त अजय तिवारी 25 मार्च को बाइक से बद्रीनाथ बाबा की शरण में जाएंगे, जहां वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि का गुलाल उनको भेंट करेंगे। यह सिलसिला अब से नहीं बल्कि सात वर्षों से लगातार जारी है। 

रविवार अजय तिवारी ने बताया कि यह उनकी बाइक से 100वीं बद्रीनाथ की यात्रा होगी। बाबा बद्रीनाथ के कपाट इस समय बंद हैं, भारी बर्फबारी के कारण पंदूकेश्वर से आगे रास्ता बंद है। बाबा बद्रीनाथ जी की पूजा इस समय जोशीमठ में स्थिति नर्सिंग मंदिर में होती है, वहीं कुबेर जी पंदूकेश्वर में विराजमान हैं। 
उन्होंने बताया कि शनिवार को अमावस्या के पर्व पर जन्मभूमि केशवदेव मंदिर से गुलाल चढ़वाकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के पदाधिकारी गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने गुलाल बद्रीनाथ जी के लिए भेंट किया है। यह गुलाल लेकर वह 25 मार्च को निकलेंगे।  
पिछले सात वर्षों पूर्व गुलाल लेकर जाने की शुरू हुई उनकी यह यात्रा लगातार जारी है। वहीं बाइक से मथुरा से बद्रीनाथ यात्रा का इस शतक भी है। उन्होंने बताया की वो पिछले 12 वर्षों से लगातार बाइक से दर्शन करने जाते हैं। इस दौरान काफी परेशानियां भी आती हैं मगर बाबा बद्रीनाथ जी हमेशा उनको दूर कर देते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular