Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमथुरा : इनोवा ने रौंदे बाइक सवार, मासूम भांजी की मौत, मां...

मथुरा : इनोवा ने रौंदे बाइक सवार, मासूम भांजी की मौत, मां और मामा गंभीर


मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र अंतर्गत भरतपुर रोड तारसी गांव के समीप बुधवार इनोवा कार ने बाइक सवारों को रौंद डाला, जिसके परिणाम स्वरूप उस पर सवार मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि मामा और मां गंभीर रूप से घायल हो गए। 
धनगांव निवासी केदार अपनी बहन जसोदा को मांट कस्बे से अपने गांव बाइक से ले जा रहा था। बहन जसोदा और मासूम भांजी काव्या साथ में थे। जैसे ही थाना हाईवे इलाके के तारसी  गांव के समीप बुधवार शाम आए तो सामने से आ रही इनोवा कार ने बाइक को टक्कर मार दी। मासूम बच्ची काव्या की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि केदार और उसकी बहन जसोदा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कार और कार चालक को हिरासत में ले लिया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular