Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमथुरा : अयोध्या से आए साधु का शव पेड़ पर लटका मिला

मथुरा : अयोध्या से आए साधु का शव पेड़ पर लटका मिला

मथुरा (हि.स.)। थाना बरसाना के निकटवर्ती गांव चिकसौली में स्थित कुण्ड पर शनिवार अयोध्या से यहां आए साधु का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला है। पुलिस के अनुसार शव तीन चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, फिलहाल शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है।

बरसाना के गांव चिकसोली में स्थित धौनी कुण्ड पर झोंपड़ी बनाकर कई साधु रह रहे हैं। विगत चार पांच वर्ष पहले अयोध्या से आए श्यामदास नामक साधु भी धौनी कुण्ड पर रहने लगा। शनिवार को उक्त साधु का शव एक पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। शव की जानकारी तब मिली जब जंगल गए ग्रामीणों को पेड़ से लटके साधु के शव को देखा गया। उन्होंने ग्राम प्रधान मुरारी शर्मा को यह जानकरी दी। प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के भेज दिया।

शनिवार शाम एसआई शिव कुमार शर्मा ने बताया कि एक साधु का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला है। शव से दुर्गंध आनी शुरू हो गई है इसके कारण शव तीन से चार दिन पुराना प्रतीत लग रहा है। उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौत का कारण स्पष्ट नही हो सका है। जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular