Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमतदान केन्द्रों पर तैयारियों में जुटे कर्मचारी

मतदान केन्द्रों पर तैयारियों में जुटे कर्मचारी

औरैया (हि. स.)। जिले में बीस फरवरी को होने वाले तीसरे चरण के मतदान के लिए मतदान केन्द्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मतदाताओं और मतदान कर्मियों को सभी सहूलियत मुहैया हो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी जुट गए हैं।

कस्बे के मानस इंटर कालेज ढिकियापुर और नौगवा मतदान केन्द्रों में साफ सफाई पेयजल सुरक्षा बल और स्टाफ के ठहरने आदि के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं। मानस इंटर कालेज में आने वाला सुरक्षा बल कैंप भी करेगा। इसके लिए विद्यालय प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। आचार संहिता लागू होने के बाद भी प्राथमिक विद्यालय कंचौसी बाजार में दीवार पर छपे विज्ञापन को नहीं हटाया गया था जिसे विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप शुक्ला ने शुक्रवार को पुतवा दिया।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular