Monday, August 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोदाम में भीषण आग से लाखों का फोम जला

गोदाम में भीषण आग से लाखों का फोम जला

मेरठ (हि.स.)। नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदी फार्म के पास शुक्रवार को फोम के गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल गया। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत करके आग पर किसी तरह से काबू पाया।

नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदी फार्म के पास मोहसिन बाग में शहजाद सैफी का जिया फोम हाउस है। दूसरी मंजिल पर गोदाम बना हुआ है। जिसमें लाखों रुपये कीमत का फोम का बना सामान रखा हुआ है। शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट से गोदाम में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की लपटों ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।

इससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। तब तक लाखों रुपये का सामान जल गया था। आग लगने के कारण गोदाम की छत पर पिंजरे में बंद कई पालतू कबूतरों की भी मौत हो गई।

फायर ब्रिगेड के निरीक्षण शांतनु यादव ने बताया कि आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular