Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमतगणना स्थलों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध, 200 मीटर पहले रोकी जाएगी...

मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध, 200 मीटर पहले रोकी जाएगी भीड़

मेरठ (हि.स.)। विधानसभा चुनाव की 10 मार्च को होने वाली मतगणना को लेकर मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। दोनों ही स्थलों की यातायात व्यवस्था में फेरबदल किया गया है। मतगणना स्थलों से 200 मीटर पहले ही प्रत्याशियों के समर्थकों को रोक दिया जाएगा। पास दिखाने के बाद ही लोगों को मतगणना स्थल में प्रवेश दिया जाएगा।

मेरठ जनपद में पहली बार 02 स्थानों पर विधानसभा चुनावों की मतगणना कराई जा रही है। जिलाधिकारी के. बालाजी ने बताया कि मतगणना के लिए कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। सुबह 08 बजे मतगणना शुरू होगी। पहले आधे घंटे में पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम की मतगणना होगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की 14 टेबल पर मतगणना होगी। 03 चरण की जांच के बाद प्रत्येक राउंड की मतगणना का परिणाम जारी होगा। कृषि विवि और लोहिया नगर सब्जी मंडी में बने मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मतगणना स्थलों के बाद पुलिस, पीएसी और अर्द्धसैनिक बल तैनात रहेंगे। हंगामा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। वाहनों की पार्किंग के लिए व्यवस्था कर ली गई है। मतगणना स्थलों के बाहर यातायात को डायवर्ट किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने कहा कि मतगणना स्थल पर बैरिकेडिंग लगाकर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार जारी पासधारकों को ही बैरिकेडिंग से आगे जाने की अनुमति होगी। किसी भी व्यक्ति को कानून व्यवस्था नहीं बिगाड़ने दी जाएगी। समर्थकों को 200 मीटर पहले ही रोक लिया जाएगा।

मेरठ मंडल के आयुक्त सुरेंद्र सिंह और मेरठ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने अफवाहों को रोकने के लिए नियंत्रण कक्ष बननाने के निर्देश दिए हैं। सभी जिलों में नियंत्रण कक्ष के जरिए अफवाहों को रोका जाएगा। अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular