-गाजियाबाद(हि.स.)।बनारस में कथित तौर पर ईवीएम पकड़े पर हुए हंगामे के बाद गाजियाबाद में भी समाजवादी के साथ-साथ बहुजन समाज पार्टी व कांग्रेस भी सक्रिय हो गए हैं। तीनों ही दलों के नेताओं ने गोविंदपुरम स्थित अनाज मंडी में डेरा डाल दिया है। उन्होंने गड़बड़ी की आशंका जताते हुए कहा है कि वह किसी भी सूरत में मतगणना के दौरान गड़बड़ी नहीं होने देंगे।
आज समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राशिद मलिक व महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी अनेक पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गोविंदपुरम अनाज मंडी पहुँचे । राशिद मालिक ने कहा है कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश में वाराणसी में मतगणना स्थल पर ईवीएम पकड़ी गयी व सोनभद्र में बैलेट पेपर पकडे़ गए हैं । उसे ध्यान में रखते हुए मतगणना स्थल पर चौकसी को बढ़ाया गया है ।यह व्यवस्था मतगणना शुरू होने तक जारी रहेगी ।
वहीं बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष विरेन्द्र जाटव ने मतगणना को लेकर ज़िले टीम को लेकर 24 घंटे नजर रखे हुए हैं। विरेन्द्र जाटव जखुद मौके पर मुस्तैद है और सभी कार्यकर्ता को साथ लेकर चल रहे हैं। स्ट्रांग रूम के बाहर अजीत कुमार पाल साहिबाबाद विधानसभा प्रत्याशी, महेंद्र सिंह गौतम ,मदन प्रधान, चतरे भाई , रमेश एडवोकेट कार्यकर्ता डेरा जमाए हुए हैं।
दूसरी ओर, गाजियाबाद विधानसभा पर कांग्रेसी प्रत्याशी प्रशांत गोयल स्थित आवास पर स्थिति को लेकर कांग्रेस की बैठक हुई कल की रणनीति तैयार की गई। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता मतगणना पर नजर रखेगा।
फरमान अली
