Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमण्डलायुक्त ने पचास करोड़ की लागत से अधिक निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा...

मण्डलायुक्त ने पचास करोड़ की लागत से अधिक निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की

प्रयागराज। मण्डलायुक्त आर रमेश कुमार ने शनिवार को गांधी सभागार में 50 करोड़ रूपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों को उपलब्ध धन के सापेक्ष गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। 
 उन्होंने रज्जू भैया विश्वविद्यालय, जिला कारागार नैनी, सीवरेज योजना, जनपद न्यायालय, हाईकोर्ट में कोर्ट रूम एवं चेम्बर निर्माण, कौशाम्बी में मेडिकल कालेज निर्माण कार्य, प्रतापगढ़ में गंगा नदी पर बन रहे सेतु तथा सांगीपुर में 220 केवी विद्युत पारेषण केन्द्र के निर्माण कार्य तथा राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कालेज निर्माण कार्य, फतेहपुर में स्पोर्ट्स कालेज निर्माण कार्य तथा प्रयागराज में अमृत योजना के तहत जलापूर्ति हेतु पाईप लाइन बिछाये जाने के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यों को समय से पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया। 
मण्डलायुक्त ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष निर्माण कार्य की प्रगति शत-प्रतिशत होनी चाहिए। निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता में किसी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता न बरती जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशीष कुमार, अपर आयुक्त भगवान शरण तथा अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular