Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमकान की छत पर सरिया ले जाते समय तार में छूने से...

मकान की छत पर सरिया ले जाते समय तार में छूने से लगा करंट , युवक की मौत

औरैया (हि. स.)। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव जलूपुर में निर्माणाधीन मकान में लेन्टर डलवाने के छत पर सरिया ले जाते समय घर के पास से निकली ग्यारह हजार बोल्टेज की हाईटेंशन लाइन में अचानक से छू जाने पर युवक को तेज करंट लगा।करंट लगने से युवक गम्भीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में परिजन घायल को सीएचसी अजीतमल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही एसडीएम ,व कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश अपने दल बल के साथ अस्पताल अजीतमल जा पहुंचे और शव का पंचनामा भरवा के पीएम परीक्षण को भिजवाया। अचानक करेंट से हुती मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था।

जलूपुर गांव निवासी आशीष कुमार 21 पुत्र फूलसिंह शंखवार अपने भाइयों के साथ मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन करता था। बृहस्पतिवार दिन के करीब बारह बजे मकान की छत डलवाने के लिए सरिये का जाल बनाते समय सरिया को उपर चढ़ाते हुए पास निकली हाईटेंशन लाइन में छू जाने से करंट लगा। करंट लगते ही अफरा तफरी मच गयी,और घायल को परिजन अस्पताल अजीतमल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।मृतक चार भाई मुनीम,भोला,राजू के बाद सबसे छोटा था।दो भाइयों की शादी हो गई थी लेकिन आपसी सामंजस्य में मेहनत मजदूरी कर मकान बनवा रहे थे। अचानक घटी घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भर के पीएम के लिए भिजवाया,वहीं खबर लिखे जाने तक परिजनों ने कोई भी शिकायतीपत्र नहीं दिया।

ग्राम प्रधान रविन्द्र बाबू,मनोज तोमर,समेत अन्य लोगों ने भूमिहीन मजदूर की मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए आर्थिक मुआवजा दिलाये जाने की मांग उच्चाधिकारियों से की।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular