Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमकर संक्रान्ति के दिन भाजपा के अंत का शंखनाद होगा: स्वामी प्रसाद...

मकर संक्रान्ति के दिन भाजपा के अंत का शंखनाद होगा: स्वामी प्रसाद मौर्य

लखनऊ (हि.स.)। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि क्रांति का बिगुल बच चुका है। भाजपा की भ्रांति टूटी है। 14 जनवरी को मकर संक्रान्ति के दिन भाजपा के अंत का शंखनाद होने वाला है। स्वामी प्रसाद मौर्य के अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। यह बातें उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट कर कही। स्वामी प्रसाद मौर्य ने गुरूवार को ट्वीट कर भाजपा और संघ पर निशाना साधा था।

स्वामी प्रसाद मौर्य के आवास पर उनके समर्थकों का तांता लगा हुआ है। प्रदेशभर से उनके समर्थक लखनऊ पहुंचे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान और धर्म सिंह सैनी सहित भाजपा के कुछ विधायक सपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।

11 जनवरी को श्री मौर्य राजभवन पहुंचकर अपने मंत्री पद से राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल को इस्तीफा सौंपा था।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular