Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमंडुआडीह रेलवे स्टेशन का नाम अब 'बनारस' होगा,राज्यपाल ने दी अनुमति

मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का नाम अब ‘बनारस’ होगा,राज्यपाल ने दी अनुमति


वाराणसी। वाराणसी के मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर ‘बनारस’ रखने की अनुमति प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दे दी है। 
 गुरुवार शाम खुद केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के मंडुआडीह स्टेशन को अब पूरे देश में लोकप्रिय व प्रसिद्ध नाम बनारस से जाना जाएगा। उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल द्वारा, केंद्र सरकार के अनापति पत्र के आधार पर इस स्टेशन का नाम परिवर्तित कर बनारस रखने की अनुमति दी गई।’ मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की अनुमति 17 अगस्त को ही गृह मंत्रालय ने मंजूरी दे दी थी। शहर का पुराना गौरव सहेजने के लिए प्रदेश सरकार ने मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर बनारस करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था। वाराणसी के लोग स्टेशन का नाम बदलने की मांग काफी समय से कर रहे थे। मुगलसराय और इलाहाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशनों के नाम बदले जाने के बाद यह आवाज और मुखर हो गई थी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular