Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेश भ्रम लेकर घूम रहे सपा नेता, मैनपुरी में जीतेगी भाजपा : भूपेंद्र...

 भ्रम लेकर घूम रहे सपा नेता, मैनपुरी में जीतेगी भाजपा : भूपेंद्र चौधरी

इटावा(हि.स.)। मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहुंचे।

उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग भ्रम लेकर घूम रहे हैं कि सैफई, मैनपुरी और जसवंतनगर उनका गढ़ है। अब कही किसी का गढ़ नहीं। अब पूरा प्रदेश बीजेपी का गढ़ है।

भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि सपा के लोग कहते थे कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष कहीं प्रचार करने नहीं जाते। अब देखो रामपुर, आजमगढ़ हारने के बाद उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष गली-गली में घूम रहे हैं और चाचा की ठोड़ी खुजला रहे हैं।

कहा कि केंद्र की सरकार हो या प्रदेश की सरकार हो बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सभी मुद्दों पर बेहतर कार्य किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मैनपुरी भी जीतेगी।

इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र मानवेन्द्र सिंह, मंत्री रामकेश निषाद, मुन्नू कोरी, विधायक सरिता भदौरिया, नीलिमा कटियार, अभिजीत सिंह सांगा समेत कई भाजपा नेतागण और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें।

रोहित/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular