Friday, March 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभूमाफिया के पक्ष में रिपोर्ट देने वाला लेखपाल निलम्बित, तहसील निरीक्षण में...

भूमाफिया के पक्ष में रिपोर्ट देने वाला लेखपाल निलम्बित, तहसील निरीक्षण में ​जिलाधिकारी ने पकड़ा मामला

गाजियाबाद (हि.स.)। भू माफिया से मिली भगत कर उसके पक्ष में रिपोर्ट देने वाले लेखपाल को जिलाधिकारी डॉ अजय शंकर पांडेय ने बुधवार को निलंबित कर दिया। जिलाधिकारी तहसील सदर का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

जिलाधिकारी डॉ अजय सदर तहसील का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने तहसील के विभिन्न पटलों की पत्रावलियों को बारीकी से जांचा तो पता चला कि एक लेखपाल ने भू माफिया से सांठगांठ करके सड़क के मामले में एक रिपोर्ट दी है। प्राथमिक जांच के बाद लेखपाल भगत सिंह को दोषी मानते हुए जिलाधिकारी ने निलंबित करने के आदेश दिए।
इसके अलावा जिलाधिकारी ने बड़ेबड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसने के आदेश दिए। साथ ही 10 बड़े बकायेदारों के नाम भी तहसील पर चस्पा करने को निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने तहसील में रिकॉर्ड को सलीके से रखने के निर्देश दिए। 

RELATED ARTICLES

Most Popular