Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बम्बा लाल दिवाकर के आवास पहुंचकर शोक संवेदना...

भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बम्बा लाल दिवाकर के आवास पहुंचकर शोक संवेदना जताई

उन्नाव(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने सफीपुर विधानसभा के विधायक बम्बालाल दिवाकर के पिताजी के निधन के पश्चात रविवार को उनके पैतृक निवास बांगरमऊ पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रदांजलि दी। प्रदेश अध्यक्ष ने शोक संतप्त परिजनों से भेंटकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। भूपेन्द्र सिंह चौधरी के साथ उन्नाव के जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार और विधायक श्रीकांत कटियार भी थे।

विधायक बम्बा लाल दिवाकर के आवास से निकलकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी उन्नाव में पुरवा विधानसभा के असोहा ब्लॉक में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आयोजित संगोष्ठी में हिस्सा लेंगे। यहां से प्रदेश अध्यक्ष कानपुर के लिए रवाना हो जायेंगे। भूपेन्द्र सिंह चौधरी कानपुर नगर में आयोजित भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित करेंगे।

अरूण दीक्षित/ बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular