कानपुर (हि.स.)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के कानपुर पहुंचने पर कानपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने ढोल ताशों के साथ स्वागत किया। लगभग चालीस मिनट देरी से शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन यहां पहुंची। वह प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कानपुर आये हैं । वह यहां निकाय चुनाव से पहले 17 जिलों के पदाधिकारियों के साथ रणनीति तैयार करेंगे।
भूपेंद्र सिंह चौधरी का निकाय चुनाव से पहले यह दौरा अहम है। 17 जिलों के पदाधिकारियों के साथ वह बैठक करेंगे। इस दौरान पदाधिकारी अपने अपने कामकाज की प्रजेंटेशन भी उनके सामने देंगे।
भूपेंद्र के स्वागत के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष दो दिन पहले से कानपुर में ही है। उनके स्वागत के लिए शहर को होडिंग-बैनर से से सजाया गया है। भूपेंद्र चौधरी भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद भाजपा कानपुर उत्तर, दक्षिण एवं ग्रामीण जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। क्षेत्रीय कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी विजय बहादुर पाठक दो दिन से कानपुर में डेरा डाले हुए है।
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कानपुर आने का शेड्यूल पार्टी ने जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक वह नई दिल्ली शताब्दी से दोपहर 11.20 बजे बजे पहुंचना था लेकिन कानपुर सेंट्रल स्टेशन लगभग 40 मिनट देर से पहुंचे। सभी उत्तर जिले के भाजपा कार्यकर्ता 11 बजे स्टेशन पर पहुंचे हुए थे।
उत्तर और दक्षिण जिले के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जनप्रतिनिधि, भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता लाइन में खड़े होकर भूपेंद्र चौधरी स्वागत किया। कानपुर सेंट्रल स्टेशन से टाटमिल, बाबू पुरवा, किदवई नगर चौराहा से होते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव नगर स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय जाऐगें।
भाजपा उत्तर और दक्षिण जिला इकाई की ओर से स्टेशन से लेकर क्षेत्रीय कार्यालय तक करीब सौ से ज्यादा स्वागत द्वार बनाए गये है। बाकरगंज चौराहा से पहले तक स्वागत की जिम्मेदारी भाजपा उत्तर जिला ने संभाला। उसके बाद स्वागत की जिम्मेदारी दक्षिण जिले के पदाधिकारी लगे हुए हैं। किदवई नगर चौराहा एवं वृंदावन गेस्ट हाउस चौराहा से पार्टी कार्यालय तक स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के गुजरने वाले रास्ते को होल्डिंग, बैनर से पाट दिया है।
राम बहादुर
