Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभारी बारिश में लगे रोजगार मेले में 189 महिलाओं ने किया प्रतिभाग

भारी बारिश में लगे रोजगार मेले में 189 महिलाओं ने किया प्रतिभाग

लखनऊ(हि.स.)। शुक्रवार की सुबह भारी बारिश में भी 189 महिलाओं ने रोजगार मेले में प्रतिभाग किया। रोजगार मेले में आयी हिन्दुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड हमीरपुर कम्पनी ने 189 में से सौ प्रतिभागी महिलाओं को रोजगार देने का वायदा किया है।

मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में लगे रोजगार मेले में नोडल बने प्रधानाचार्य आरएन त्रिपाठी ने कहा कि जो महिलाएं रोजगार में आयी और इंटरव्यू में भाग लिया, ये उनके लिए रोजगार पाने का अच्छा अवसर था। इसके बाद जो महिलाएं रोजगार पाने से रह जाएंगी, वे सभी 21 सितम्बर को एक बार फिर से आ सकती है। उस दिन 17 कम्पनियां मेले में भाग लेने आ रही हैं।

उन्होंने कहा कि जिन सौ महिलाओं का हिन्दुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड में होने जा रहा है, उन्हें अग्रिम बधाई है। कम्पनी की ओर से जल्द ही सौ महिलाओं की सूची फाइनल कर उन्हें ज्वाॅइनिंग के लिए बुलाया जाएगा।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular