– समुद्री डकैती रोधी अभियानों के समर्थन में भारत और नाइजीरिया की यह पहली तैनाती
– नाइजीरियाई नौसेना के गश्ती जहाजों के साथ भारतीय युद्धपोत ने किया समुद्री अभ्यास
नई दिल्ली (हि.स.)। समुद्री सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना ने आईएनएस तरकश को समुद्री डकैती रोधी अभियानों के लिए गिनी की खाड़ी (जीओजी) में मिशन पर तैनात किया है। इस दौरान नाइजीरियाई नौसेना के गश्ती जहाजों के साथ भारतीय युद्धपोत ने समुद्री अभ्यास में भाग लेकर काउंटर-पाइरेसी संचालन के लिए कौशल बढ़ाने में भी मदद की। इस अभ्यास ने भारत और नाइजीरिया ने जीओजी में समुद्री डकैती विरोधी अभियानों के समर्थन में पहली संयुक्त परिचालन तैनाती को चिह्नित किया।
तैनाती के हिस्से के रूप में भारतीय जहाज ने नाइजीरियाई नौसेना के गश्ती जहाजों एनएनएस कानो, ओसुन, सोकोतो और नगुरु के साथ एक संयुक्त समुद्री अभ्यास में भाग लिया। इस अभ्यास ने भारतीय और नाइजीरियाई नौसेनाओं के बीच समुद्री संचालन के विभिन्न पहलुओं जैसे कि समुद्री डकैती, संकट में जहाजों को सहायता, एसएआर ड्रिल, और एंटी-एयर और एंटी-सरफेस ऑपरेशन के विभिन्न पहलुओं में अंतर-क्षमता को मजबूत करने का अवसर प्रदान किया।
अभ्यास के दौरान समुद्री संचालन एंटी-पायरेसी, संकट में जहाजों को सहायता, एसएआर ड्रिल, और एंटी-एयर और एंटी-सरफेस ऑपरेशन ने समुद्री हस्तक्षेप और काउंटर-पाइरेसी ऑपरेशन के लिए कौशल बढ़ाया। जीओजी में समुद्री डकैती रोधी अभियानों के समर्थन में भारत और नाइजीरिया की यह पहली संयुक्त परिचालन तैनाती है।
सुनीत/मुकुंद
