Sunday, March 15, 2026
Homeखेलभारतीय मेंस हॉकी टीम ओलंपिक में 49 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंची

भारतीय मेंस हॉकी टीम ओलंपिक में 49 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंची

भारत ने पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत का सेमीफाइनल में मुकाबला सामना बेल्जियम से होगा। भारत की हॉकी टीम 49 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंची है। भारत ओलंपिक में 1972 में इससे पहले सेमीफाइनल में पहुंची थी। भारत की तरफ से दिलप्रीत सिंह ने 7वें, गुरजंत सिंह ने 16वें  और हार्दिक सिंह ने 57वें मिनट में गोल किया।वर्ल्ड चैंपियन बेल्जियम ने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में स्पेन को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। मंगलवार को भारत और बेल्जियम के बीच सेमीफाइनल खेला जाएगा। पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के बीच खेला जाएगा। भारत ने ओलंपिक में आखिरी बार मास्को ओलंपिक 1980 में गोल्ड मेडल जीता था। लेकिन तब केवल छह टीमों ने भाग लिया था और राउंड रोबिन आधार पर शीर्ष पर रहने वाली दो टीमों के बीच स्वर्ण पदक का मुकाबला हुआ था। इस तरह से भारत 1972 में म्यूनिख ओलंपिक के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular