Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा सरकार देश व प्रदेश के युवा, किसान, मजदूर व दलित के...

भाजपा सरकार देश व प्रदेश के युवा, किसान, मजदूर व दलित के साथ कर रही सौतेला व्यवहार: अजय कुमार

जौनपुर (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी के संगठन को बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करने के लिए सोमवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जौनपुर पहुंचे। 

 इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस विचारधारा के विस्तार के लिए बूथ स्तर पर, न्याय पंचायत और ग्राम सभा की गठन प्रक्रिया कांग्रेस कमेटी कर रही है। 2022 में होने वाले चुनाव को लेकर कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी गांव गरीब के बीच में है। जनहित के समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रही है। किसान नौजवान गरीबों की आवाज को बुलंद कर रही है। 
  सशक्त विपक्ष के रूप में हमें विश्वास है कि उत्तर प्रदेश की जनता का आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी को मिलेगा और 2022 में हम मुद्दों के आधार पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नई दिशा को तय करेंगे और अपनी सरकार बनाएंगे। 
कहा कि भाजपा सरकार देश व प्रदेश के युवा, बेरोजगार, किसान, मजदूर, दलित के साथ सौतेला व्यवहार कर रही हैं। एक तरफ जहां प्रदेश अध्यक्ष का दावा है कि वह गांव-गरीब की जनता और न्याय पंचायत में बैठक कर लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। 
  वहीं दूसरी तरफ उनसे मिलने पहुंचे शहर कांग्रेस के पूर्व महामंत्री ने कहा कि उनके पास हमसे मिलने के लिए समय नहीं है। सब कार्यक्रम लोग अपने निजी कार्यक्रमों को जोड़कर कर रहे हैं। इसलिए हमारे पार्टी मजबूत नहीं है।प्रियंका गांधी और सोनिया राहुल गांधी से मांग किया कि जो जमीनी स्तर के कार्यकर्ता हैं उनको रखा जाए। हम लोग बीते 35 साल से संगठन में लगे हुए हैं लेकिन वह हम लोगों से नहीं मिल रहे हैं। यह सिर्फ फेसबुक पर ही सीमित है। अब यह कार्यकर्ताओं की मीटिंग नहीं रह गई है। कांग्रेसियों नेता सिर्फ फेसबुक के माध्यम से दिखा रहे हैं। जबकि जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को कोई सूचना नहीं दी जाती है। पुराने जो कांग्रेसी हैं वह हम को जानते है मगर नए लोग हमको अभी जानते नही हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular