Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा सरकार कर रही अच्छा काम, गाजीपुर धरने से किसान की काॅल...

भाजपा सरकार कर रही अच्छा काम, गाजीपुर धरने से किसान की काॅल रिकाॅर्डिंग लीक

मेरठ (हि.स.)। भले भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले गाजीपुर बाॅर्डर पर किसानों का सैलाब फिर से उमड़ आया हो, लेकिन धरने में शामिल किसानों का साफ कहना है कि भाजपा सरकार अच्छा काम कर रही है। इन आंदोलन करने वालों को यह समझ नहीं आ रहा। वह तो केवल पैसे और शराब के लिए बाॅर्डर पर जमे हुए हैं। एक किसान के वायरल हो रहे एक काॅल रिकाॅर्डिंग लीक होने से इसकी पुष्टि हो रही है।

कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू नेताओं से फिर से गाजीपुर बाॅर्डर पर धरना शुरू कर दिया हैं। धरने में भारी भीड़ जुटने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक किसान की एक काॅल रिकाॅर्डिंग लीक होने से भीड़ जुटाने के षड्यंत्र का खुलासा हो रहा है। वायरल हो रही इस काॅल रिकाॅर्डिंग क्लिप में गाजीपुर बाॅर्डर पर धरने में शामिल एक किसान की आवाज बताई जा रही है। यह किसान किसी से बातचीत में कह रहा है कि भाजपा सरकार तो अच्छा काम कर रही है, लेकिन धरने का नेतृत्व करने वाले लोग मान नहीं रहे। वह तो धरने में केवल मजे करने के लिए आया है। इसके लिए उसे दो से तीन हजार रुपए रोज और शराब मिल रही है। किसान आगे कहता है कि पुलिस के लट्ठ खाने को कोई भी तैयार नहीं है। इसलिए वह धरने में आगे नहीं बढ़ रहे हैं। 
अनेक गांवों से आ रहे ट्रैक्टर
इसस रिकाॅर्डिंग क्लिप में किसान बातचीत में कह रहा है कि उनके गांव से ही इस धरने में 20 ट्रैक्टर आए हैं। वह केवल मजे करने के लिए आए हैं। उन्हें तो मजे से मतलब है। जबकि यूपी में योगी सरकार अच्छा काम कर रही है। इसके बाद भी आंदोलन के नेतृत्वकर्ता मानने को तैयार नहीं है। सोशल मीडिया पर यह आॅडियो क्लिप जमकर वायरल हो रही है। कोई भी किसान नेता इस बारे में बोलने को तैयार नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular