Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने अखिलेश यादव व नरेश उत्तम के खिलाफ...

भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने अखिलेश यादव व नरेश उत्तम के खिलाफ दाखिल किया परिवाद

– सपा के आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से लेकर अभद्र व अश्लील टिप्पणी करने से आहत होकर उठाया कदम

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रवक्ता राकेश चन्द्र त्रिपाठी ने लगातार समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा अभद्र टिप्पणी करने पर लखनऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट में परिवाद दाखिल किया है। भाजपा प्रवक्ता ने गुरुवार को दाखिल परिवाद में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को वादी बनाया है।

भाजपा प्रवक्ता राकेश चन्द्र त्रिपाठी कोर्ट में दाखिल परिवाद को लेकर बताया कि समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के ट्विटर अकाउंट से उन पर लगातार आपत्तिजनक, अश्लील टिप्पणियां की जा रही है। यह टिप्पणियां उनके अलावा परिवार के लोगों को भी शामिल करते हुए की जा रही है। इससे समाज में उनकी और उनके परिवार की प्रतिष्ठा और सम्मान को ठेस पहुंची है।

उन्होंने इसके पीछे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को जिम्मेदार ठहराया है। इससे आहत होकर उनके द्वारा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल पर मुकदमा दर्ज कराने को लेकर न्यायालय से वैधानिक कार्यवाही की मांग की है।

मोेहित

RELATED ARTICLES

Most Popular