Friday, April 3, 2026
Homeअन्यभाजपा ने अखिलेश यादव के मुकाबले केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को...

भाजपा ने अखिलेश यादव के मुकाबले केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को बनाया उम्मीदवार

-जसवंतनगर से शिवपाल के खिलाफ ताल ठोकेंगे विवेक शाक्य

नई दिल्ली (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मुकाबला केंद्रीय कानून राज्यमंत्री डॉ एसपी सिंह बघेल से होगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बघेल को करहल विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है।

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने सोमवार को प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी की। केंद्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी इस सूची में करहल विधानसभा से डॉ एसपी सिंह बघेल को उम्मीदवार घोषित किया गया। अखिलेश ने आज इस सीट से नामांकन किया है।

इसके साथ ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव के मुकाबले जसवंत नगर सीट से विवेक शाक्य और हमीरपुर विधानसभा से मनोज प्रजापति को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

अजीत

RELATED ARTICLES

Most Popular