Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा नेता ने अखिलेश पर कसा तंज, कहा भगवान कृष्ण को पालने...

भाजपा नेता ने अखिलेश पर कसा तंज, कहा भगवान कृष्ण को पालने वाले अल्लाह मियां को पाले है

बाराबंकी, 10 जनवरी (हि.स.)। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एवं भाजपा के कद्दावर नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार किया है। कहा कि भगवान कृष्ण को पालने की बात करने वाले अब अल्लाह मियां को पाले बैठे है। भाजपा नेता का यह बयान राजनैतिक भूचाल लाने के लिए काफी है। 

भाजपा नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव से पूछा गया कि अखिलेश यादव ने किसान कानून को भाजपा द्वारा उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लाया गया है तो उन्होंने कहा कि अन्तर इससे समझ लीजिए कि हमने गाय पाली है जो चारा कम खाती है और दूध ज्यादा देती है। वहीं भैंस चारा ज्यादा खाती है और उस अनुपात में लाभ कम देती है तो भैंस पालने वाले इस बात को नही समझ सकते कि गाय से ज्यादा लाभ कारपोरेट को हो रहा है या भैंस जो ज्यादा चारा खाती है। 

भाजपा नेता से जब कहा गया कि गाय तो अखिलेश यादव भी पालते है तो बगैर देर किए तपाक से उत्तर देते हुए भाजपा नेता ने कहा कि वह तो भगवान कृष्ण को भी पालने की बात करते हैं मगर अब तो वह अल्लाह मियां को पाले हुए हैं। भाजपा नेता के इस बयान के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं में काफी रोष है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular