Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा जिलाध्यक्ष हुए कोरोना पॉजिटिव, संगठन में मचा हड़कंप

भाजपा जिलाध्यक्ष हुए कोरोना पॉजिटिव, संगठन में मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद संगठन में हड़कंप हुआ है। भाजपा जिलाध्यक्ष को उपचार के लिए मेरठ स्थित सुभारती मेडिकल कालेज में बनाये गये कोविड-19 एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।  
भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान पार्टी की नीतियों के प्रचार प्रसार के साथ ही पार्टी के कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और राज्य एवं केन्द्र सरकार की लॉकडाउन के दौरान और इसके बाद अनलॉक के लिए चलायी गयी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय तौर पर जुटे हुए थे। अब उनको कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि विजय शुक्ला को पिछले तीन चार दिनों से बुखार की शिकायत थी। वह लगातार डॉक्टर से परामर्श करते हुए उपचार करा रहे थे। उनको बुखार से राहत नहीं मिल पा रही थी। डॉक्टर ने इसके बाद उनको कोविड-19 टेस्ट कराने की सलाह दी। उन्होंने इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से अपना कोविड-19 टेस्ट कराया। उसकी रिपोर्ट में उनको कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद जैसे ही इसकी जानकारी पार्टी कार्यकर्ताओं तक पहुंची तो भाजपा संगठन में हड़कंप मच गया। विजय शुक्ला हाल ही के दिनों में पार्टी कार्यालय पर आयोजित कई कार्यक्रमों का हिस्सा रहे हैं। विजय शुक्ला को उपचार के लिए परिजनों ने मेरठ स्थित सुभारती मेडिकल में रविवार को सवेरे ले जाकर भर्ती कराया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनके परिजनों के सैम्पल लेने की भी तैयारी की जा रही है। विजय शुक्ला ने पिछले कुछ दिनों में उनके सम्पर्क में रहे लोगों और पार्टी नेताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों को भी अपना कोविड टेस्ट कराने का आग्रह किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular