लखनऊ (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि भाजपा के नेताओं की बयानबाजी पर लगाम लगे।
बसपा अध्यक्ष ने कहा कि कृषि कानूनों की वापसी की केंद्र सरकार की खास घोषणा के प्रति किसानों में विश्वास पैदा करने के लिए जरूरी है कि भाजपा के नेताओं की बयानबाजी पर लगाम लगे।
कहा कि भाजपा के नेता प्रधानमंत्री की घोषणा के बावजूद अपने भड़काऊ बयानों से लोगों में संदेह पैदा करके माहौल को खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगभग एक वर्ष से आंदोलित किसानों की टीम किसी कानूनों को रद्द करने की मांग स्वीकारने के साथ-साथ उनकी कुछ अन्य जायज मांगों का भी सामयिक समाधान जरूरी है। जिससे किसान संतुष्ट होकर अपने घरों में वापस लौटकर अपने कार्यों को पूरी तरह से जुड़ सकें।
