Thursday, March 5, 2026
Homeअन्य भरोली-सुजानपुर खंड में ब्लाॅक के चलते छह ट्रेनें होंगी प्रभावित

 भरोली-सुजानपुर खंड में ब्लाॅक के चलते छह ट्रेनें होंगी प्रभावित

मुरादाबाद(हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मण्डल के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक/कोचिंग सुधीर सिंह ने शनिवार को बताया कि फिरोजपुर रेल मंडल के भरोली और सुजानपुर खंड के बारी-ब्राह्मण स्टेशन (बीबीएमएन) पर एफओबी के शुभारंभ पर 29 व 30 मई को यातायात ब्लॉक लिया जाएगा। जिसके चलते दो ट्रेनें निरस्त रहेंगी, एक ट्रेन शॉर्ट टर्मिनेशन, एक ट्रेन शॉर्ट ओरिजिनेशन और दो रेलगाड़ियां रीशेड्यूलिंग (देरी से) चलेंगी।

उन्होंने बताया कि रेलगाड़ी संख्या 04141 सूबेदारगंज-उधमपुर 29 मई को निरस्त रहेगी और ट्रेन संख्या 04142 उधमपुर सूबेदारगंज 30 मई को निरस्त रहेगी। रेलगाड़ी संख्या 12237 वाराणसी-जम्मूतवी 28 और 29 मई को पठानकोट कैंट पर शार्टटर्मिनेट रहेगी। रेलगाड़ी संख्या 12238 जम्मूतवी-वाराणसी 29 और 30 मई को पठानकोट कैंट पर शार्ट आरीगिनेशन रहेगी। रेल गाड़ी संख्या 15655 कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी कटरा 28 मई को कामाख्या स्टेशन से 240 मिनट देरी से और ट्रेन संख्या 12587 29 मई को गोरखपुर-जम्मूतवी गोरखपुर स्टेशन से 180 मिनट देरी से चलेगी।

निमित/दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular