Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभदोही: भाजपा विधायक को दरोगा ने दी गाली, क्षुब्ध

भदोही: भाजपा विधायक को दरोगा ने दी गाली, क्षुब्ध

भदोही (हि.स.)। औराई से भाजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर अपनी ही सरकार में पुलिस के रवैये से क्षुब्ध हैं। उनका आरोप है कि थाने के एक दरोगा ने उन्हें गाली दी। जब उन्होंने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की तो जवाब मिला कि दरोगा कभी गाली नहीं दे सकता है। दीनानाथ भाष्कर पूर्व में सपा और बसपा के सरकारों में मंत्री भी रह चुके हैं और पिछले चुनाव में वो भाजपा से विधायक चुने गए हैं।

विधायक दीनानाथ ने बताया कि उनका एक कार्यकर्ता औराई बाजार में सामान लेने गया था। वहां थाने के एक दरोगा ने हेलमेट न लगाने पर उसका चालान कर दिया। इस पर जब कार्यकर्ता ने दारोगा की मुझसे बात कराने की कोशिश की तो दरोगा ने मुझे और कार्यकर्ता को गाली दी। विधायक का कहना है कि उन्हें चालान से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन दरोगा ने गाली क्यों दिया। इसके बाद वो थाने भी गए थे, लेकिन पुलिस  अपने दरोगा के समर्थन में खड़ी रही। 
विधायक ने कहा कि इस मामले में जब एसपी आरबी सिंह से शिकायत की। एसपी ने गाली देने वाले दरोगा को एक्सीलेंट बताया और यह सब इसलिए किया जा रहा है कि जिले के एक बड़े अधिकारी औराई विधानसभा से चुनाव लड़ना चाहते हैं। ताकि विधायक के साथ दुर्व्यवहार हो और जनता में गलत संदेश जाए। उन्होंने कहा कि योगी सरकार जीरो टॉलरेंस पर कार्य कर रही है और पुलिस की मनमानी बर्दास्त नहीं की जाएगी।
विधायक ने जेल में बन्द विधायक विजय मिश्रा से पुलिस की तुलना करते हुए कहा कि एक विधायक पर आरोप लगते ही उन्हें जेल में भेज दिया गया जबकि भदोही पुलिस का एक दरोगा फरियादी लड़की से अश्लील बातचीत करता रहा। लड़की की शिकायत पर दरोगा को सिर्फ लाइन हाजिर किया जाता है। जबकि दरोगा को तत्काल सस्पेंड करना चाहिए था। 
औराई से भाजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर ये कोई पहली बार अधिकारियों के खिलाफ बयान नहीं दिया है इसके पहले भी वो अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए दो बार धरना तक दे चुके हैं। पुलिस अधीक्षक भदोही आरबी सिंह ने साफ तौर पर कहा है कि पुलिस की तरफ़ से कोई गाली नहीं दी गई है विधायक गलत आरोप लगा रहे हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular